पं. बृजकिशोर पटेरिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन, देवरी के संचालक डॉ. अवनीश मिश्रा ने हाल ही में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) तथा समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, बहुविषयक (Multidisciplinary) शिक्षा, कौशल-आधारित शिक्षण, शोध एवं नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर संस्था की बहुविषयक शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता से भी माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराया गया। यह प्रेरणादायी भेंट संस्था के लिए गौरव का विषय है तथा भविष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से मूर्त रूप देने की दिशा में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगी।

“राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संस्था निरंतर गुणवत्तापूर्ण, नवाचारी एवं बहुविषयक शिक्षा के प्रति समर्पित है।”

keyboard_arrow_up